Subscribe Us

header ads

बस 15 मिनट में बनाइए जीरा-हरा धनिया आलू



आलू की सब्जी किसे नहीं पसंद होती? पनीर की तरह इसे भी कई अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है और यह फटाफट बन भी जाती है. 

एक नज़र :-
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 1 - 2
समय : 5 से 15 मिनट
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री :- 
2 आलू
2 हरी मिर्च (पतली-लंबी कटी हुई) 
1 टीस्पून जीरा
चुटकीभर हींग 
1/2 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार 

विधि :-
- सबसे पहले आलूओं को छीलकर धोलकर स्लाइस में काट लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें. 
- तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालें. 
- जीरे के चटकते ही आलू और हरी मिर्च डाल दें. 
- हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- आलू के साथ मसाले अच्छे से मिक्स को ढक दें. 
- सब्जी को ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं. इतने में आलू पक जाएंगे. 
- सबसे आखिर में हरा धनिया मिलाकर 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है जीरा-हरा धनिया आलू. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

Keyword - Jeera Hara Dhaniya Aalu Recipe

Post a Comment

0 Comments